Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान का गवर्नर को ठोकवां जवाब

Punjab CM Bhagwant Mann's reply to the governor
Punjab CM Bhagwant Mann's reply to the governor
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : बता दे कि पंजाब में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गवर्नर बीएल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच लगातार खींचतान चल रही है। गवर्नर अलग-अलग मुद्दों पर सीएम को छह से अधिक लेटर लिख चुके हैं। वहीँ शुक्रवार को गवर्नर की मान को भेजी चिट्‌ठी सामने आई थी, इसमें राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत रिपोर्ट भेजने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। वहीँ अब पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि गवर्नर को अगर लगता है कि उनकी चिट्‌ठी के बाद सीएम की कुर्सी छिनने के डर से मैं कंप्रोमाइज कर लूंगा तो जान लें मैं कोई समझौता नहीं करूंगा। मान शनिवार को गवर्नर बीएल पुरोहित को उनके लेटर का जवाब दे रहे थे। मान ने कहा कि गवर्नर की चिट्‌ठी में उनकी पावर हंगर की झलक मिलती है। उन्हें ऑर्डर देने की आदत है। चिटि्ठयां भी शायद ऊपर से लिखवाते होंगे। गवर्नर तो सिर्फ साइन ही करते होंगे। [metaslider id=25498]