Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब के गवर्नर ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की दी चेतावनी

Big news: Punjab governor warns of imposition of President's rule in the state
Big news: Punjab governor warns of imposition of President's rule in the state
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब: बड़ी खबर है कि पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने CM भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा- राजभवन द्वारा मांगी गईं जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसकी अगुवाई CM भगवंत मान कर रहे हैं। गवर्नर ने मुख्यमंत्री से कहा है कि यदि उन्होंने गवर्नर हाउस के पत्रों का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गवर्नर ने 4 पेज का ये लेटर भगवंत मान को 15 अगस्त को लिखा था, जो अब सामने आया है। [metaslider id=25498]