Skip to content

पौंग बांध से छोड़ा गया पानी, लोगों को सतर्क रहने को कहा गया

water released from pong dam
water released from pong dam
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
बीबीएमबी प्रशासन द्वारा रविवार को पौंग बांध से पानी छोड़ दिया गया है। रविवार को शाम 4 बजे पौंग बांध के सभी 6 गेट एक-एक फुट खोलकर पानी छोड़ा गया । वर्तमान में पौंग बांध का जलस्तर 1370 फुट तक पहुंच चुका है तथा प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश होने के चलते बीबीएमबी प्रशासन द्वारा पौंग बांध का पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था। शाम करीब 4 बजे पौंग बांध के सभी 6 गेट एक-एक फुट खोल दिए हैं, जिससे स्पिलवे गेट्स के माध्यम से 4000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। वहीं टरबाइनों के माध्यम से पहले ही 18300 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है और इस तरह से पौंग डैम में स्पिलवे व टरबाइनों के माध्यम से करीब 22300 क्यूसिक पानी पौंग बांध से छोड़ा गया है। इस संदर्भ में बीबीएमबी प्रशासन द्वारा एक पत्र जारी कर कांगड़ा प्रशासन सहित होशियारपुर प्रशासन को अलर्ट किया जा चुका है। पौंग बांध के मुख्य अभियंता अरुण कुमार सिडाना ने कहा कि हिमाचल में आगामी दिनों में बारिश होने के आसार के चलते लोगों को अलर्ट कर पौंग बांध के 6 गेट खोले गए हैं और इससे किसी भी तरह का कोई नुक्सान नहीं होगा। अगर बारिश होती है तो पौंग बांध में और पानी आने की जगह बन जाएगी। इस बारे प्रशासन व लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। [metaslider id=25498]