Skip to content

जालंधर के सिविल अस्पताल में कर्मचारी ने सुसाइड की कोशिश की, हालत गंभीर

Jalandhar's civil hospital employee attempted suicide, condition critical
Jalandhar's civil hospital employee attempted suicide, condition critical
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर के सिविल अस्पताल में एक कर्मचारी ने सुसाइड की कोशिश की है। उसे तुरंत साथी हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी सिविल अस्पताल में पहुंच गए हैं। सुसाइड की कोशिश करने वाले करने वाले कर्मचारी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरबजीत सिंह सिविल अस्पताल की फॉर्मेसी में तैनात था। इसी बीच सरबजीत के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन उसे नाहक तंग परेशान कर रहा था। वह काफी दिनों से तनाव में चल रहा था और उसी तनाव को लेकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है। [metaslider id=25498]