Skip to content

GYM में वर्कआउट करते समय इंजीनियर युवक की करंट लगने से मौत

Engineer dies due to electrocution while doing workout in GYM
Engineer dies due to electrocution while doing workout in GYM
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि राजधानी दिल्ली में एक gym में वर्कआउट के दौरान एक इंजीनियर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार दिल्ली के रोहिणी में जिम में वर्कआउट करते समय सेक्टर 19 में रहने वाला सक्षम प्रूथी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल में रनिंग कर रहा था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने जिम मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सक्षम प्रूथी मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे जब एक्सरसाइज कर रहा था, उसी दौरान ट्रेडमिल में करंट दौड़ गया और वह उसका शिकार हो गया। आनन-फानन में सक्षम को जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाया है । [metaslider id=25498]