Skip to content

सिद्धू मूसेवाला का 'चोरनी' गाना अगले हफ्ते होगा रिलीज , रैपर DIVINE ने लिखा- दिल से..ये स्पेशल सॉन्ग है मेरे लिए

Sidhu Musewala's 'Chorni' song will be released next week, rapper DIVINE wrote - Dil se..Ye special song hai mere liye
Sidhu Musewala's 'Chorni' song will be released next week, rapper DIVINE wrote - Dil se..Ye special song hai mere liye
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका चौथा गाना 'चोरनी' अगले हफ्ते रिलीज होगा। इसकी जानकारी रैपर डिवाइन (DIVINE) ने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने लिखा- "दिल से..ये स्पेशल सॉन्ग है मेरे लिए।" उन्होंने मूसेवाला के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला के गाने SYL, वार और मेरा नां फैंस के बीच आ चुके हैं। विवादों में आने के बाद SYL गाने को सरकार ने बैन कर दिया था। मूसेवाला का तीसरा गाना 7 अप्रैल 2023 को 'मेरा नां' लॉन्च हुआ था। जिसने एक घंटे में ही 20 लाख व्यूज मिले थे और 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियिन रैपर बरना बॉय के लिरिक्स शामिल थे। मूसेवाला के परिवार का कहना है कि अभी 40 से 45 उनके गाने मूसेवाला के पेंडिंग पड़े हैं, जो उनके फैंस के बीच धीरे-धीरे लाए जाएंगे। [metaslider id=25498]