Skip to content

कमरे में सो रहे दंपती की सांप के काटने से मौत, छोटा बेटा भी सो रहा था साथ में

Couple sleeping in room died due to snake bite, younger son was also sleeping with them
Couple sleeping in room died due to snake bite, younger son was also sleeping with them
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में कमरे में सो रहे दंपती की सांप के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक दंपती गांव थरीके में एक डेयरी में बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात डेयरी में सांप घुस गया। यहां कमरे में सबसे छोटे बेटे के साथ सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद महिला ने शोर मचाया। नजदीक में ही रहते डेयरी मालिक और आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया। उपचार दौरान पता चला कि व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मरने वालों की पहचान सुशील पासवान (40) और ललिता देवी (38) के रूप में हुई है। दंपती के चार बच्चे हैं। घटना के समय तीन बच्चे छत्त पर सो रहे थे जबकि एक बच्चा उनके साथ सोया था। बता दे चारों बच्चे सुरक्षित हैं और फिलहाल उनकी देखभाल डेयरी मालिक कर रहे हैं। [metaslider id=25498]