Skip to content

पंजाबी सिंगर सुरिंदर छिंदा का हुआ संस्कार , फूलों से सजे ट्रक में उनकी पार्थिव देह को ले जाया गया

Punjabi singer Surinder Chhinda was cremated, his body was taken in a truck decorated with flowers
Punjabi singer Surinder Chhinda was cremated, his body was taken in a truck decorated with flowers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर छिंदा का शनिवार को संस्कार किया गया । लुधियाना शहर के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान फेमस एक्टर, सिंगर समेत नेता भी पहुंचे। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा घर से दोपहर बाद 1:30 शुरू हुई थी। फूलों से सजे ट्रक में उनकी पार्थिव देह को ले जाया गया। खुले ट्रक में छिंदा के समर्थको ने उनके अंतिम दर्शन किए। करीब 5 किलोमीटर का सफर तय करके अंतिम यात्रा श्मशान घाट में पहुंची। गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इसमें पंजाबी लोक गायक मोहम्मद सदीक, गायक फिरोज खान, अदाकार हॉबी धालीवाल, सतविंदर बुग्गा, गुगु गिल और MLA गुरप्रीत गोगी आदि शामिल रहे। [metaslider id=25498]