Skip to content

पंजाब कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले , पढ़े खबर

Many big decisions were taken in the Punjab cabinet meeting, read the news
Many big decisions were taken in the Punjab cabinet meeting, read the news
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब कैबिनेट की शनिवार को मीटिंग हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वर्षों से लंबित स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। अमृतसर और पटियाला के दोनों बड़े सरकारी डेंटल कॉलेज के लंबे समय से रिक्त 39 पद भरे जाएंगे। लोगों के घर तक आटा पहुंचाने को भी मंजूरी प्रदान की है। मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने कई नए पदों का सृजन कर नियुक्ति की है। पंजाब राज कानूनी सेवा अथॉरिटी को मजबूत बनाने के लिए लगभग 9 जिलों में रिक्त पदों को भरा गया। वित् मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब की एकमात्र होशियारपुर स्थित श्री गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में CM भगवंत मान की योगशाला चलती है। इसके तहत बजट का प्रबंध कर नए पदों का सृजन किया गया है। इनमें और करीब 14 सुपरवाइजर के पद और करीब 200 योगा ट्रेनर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को स्वस्थ रहने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। मंत्री चीमा ने कहा कि चुनाव के समय AAP सरकार ने आटा-दाल योजना के तहत लोगों के घर तक आटा पहुंचाने की गारंटी दी थी। इस मीटिंग में इस गारंटी को मंजूरी दी गई। इसके लिए मार्कफैड 500 और नए डिपो खोलेगी। [metaslider id=25498]