Skip to content

लुधियाना पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

Ludhiana police busted fake international call center
Ludhiana police busted fake international call center
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 29 ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ज्यादातर विदेशी लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इस कॉल सेंटर के बारे पुलिस को गुप्त सूचना थी। जिसके बाद ही पुलिस ने रेड कर इन आरोपियों को पकड़ा है। इसमें इस्तेमाल किए गए सभी मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए है। मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और पंजाब से हैं। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा निवासी अहमदाबाद, गुजराज और सचिन सिंह निवासी उत्तर प्रदेश व अन्य अज्ञात व्यक्ति और महिलाएं मिलकर गैरकानूनी तरीके से काल सेंटर चला रहे है। गैंग के लोग विदेश बैठे लोगों को गुमराह करके धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अमेरिका में जब दिन होता था तो भारत में ये आरोपी रात के समय जागते थे। एक रात में कुल 20 ग्राहकों को ये ठग अपना शिकार बनाते थे। रोजाना एक रात में 10 हजार डॉलर तक यह लोग ऐंठ लेते थे। आरोपियों ने एक कोठी किराए पर ली हुई है। पुलिस ने जब रेड की तो 27 लोगों को वहां से दबोचा। आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल है। [metaslider id=25498]