Skip to content

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 11 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

4 accused arrested for making women roam naked in Manipur, Court sent to police custody for 11 days
4 accused arrested for making women roam naked in Manipur, Court sent to police custody for 11 days
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 11 दिन पुलिस कस्टडी में भेजा है। वहीँ मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। वहीँ इस बीच कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आपने 'बेटी बचाओ' का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई थी ये घटना महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई (बुधवार) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले जा रहे हैं और उनसे अश्लील हरकतें कर रहे हैं। इस मामले में PM मोदी ने कहा, 'इस घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार किया है। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मेरा दिल आज पीड़ा और क्रोध से भरा है। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। ये बेइज्जती पूरे देश की हो रही है।' [metaslider id=25498]