Skip to content

CM भगवंत मान की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग

CM Bhagwant Mann's meeting with Home Minister Amit Shah through video conferencing
CM Bhagwant Mann's meeting with Home Minister Amit Shah through video conferencing
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग हुई। अमित शाह ने इस दौरान अमृतसर में खुलने जा रहे NCB ऑफिस की बिल्डिंग का शिलान्यास भी किया। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही हुई। इस मीटिंग में पंजाब के अलावा 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी भाग लिया। गृहमंत्री ने इस दौरान हर राज्य के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। इस मौके सीएम भगवंत मान ने बताया कि बीते समय में पंजाब द्वारा 1000 किलोग्राम नशा जब्त किया गया है, जबकि 22 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पंचायतों की मदद से नशा मुक्ति की मुहिम भी चलाई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने गृहमंत्री को मोहाली में बन रही लैब और अमृतसर, लुधियाना व बठिंडा में बनने वाली SFL लैब के बारे में भी जानकारी सांझा की।वहीँ मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को ड्रोन की रजिस्ट्रेशन करवाने और NDPS एक्ट में शोध करते हुए उसे सख्त करने की अपील भी की है। [metaslider id=25498]