Skip to content

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी, पुलिस ने 2 को किया काबू

Theft in film actress Shilpa Shetty's house, police arrested 2
Theft in film actress Shilpa Shetty's house, police arrested 2
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
मुंबई 15 जून (ब्यूरो) : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी जुहू स्थित घर पर हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने एक दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वो इटली में वेकेशन मना रही हैं।  [metaslider id=25498]