Skip to content

गुजरात में बिपरजॉय तूफान से भारी नुकसान, जगह-जगह पेड़ और खंभे गिरे , 2 की मौत, 22 घायल

Cyclone Biparjoy caused heavy damage in Gujarat, trees and pillars fell at various places, 2 killed, 22 injured
Cyclone Biparjoy caused heavy damage in Gujarat, trees and pillars fell at various places, 2 killed, 22 injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
गुजरात : बड़ी खबर है कि बिपरजॉय तूफान के जखौ तट से टकराने के बाद गुजरात में भारी नुकसान हुआ है। इसका असर कच्छ-सौराष्ट्र समेत 8 जिलों में रहा। यह अपने पीछे भारी तबाही छोड़ गया है। जगह-जगह पेड़ और खंभे गिर गए। तूफान के कारण भावनगर में 2 लोगों की मौत हुई। 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब तक 94 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। कच्छ में मांडवी, नलिया, नारायण सरोवर, जखौ पोर्ट, मुंद्रा और गांधीधाम समेत पूरे राज्य में तेज बारिश हो रही है। 90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 940 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई है। वहीं, बाढ़ और रास्ते बंद होने से 4600 ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है। बिपरजॉय तूफान गुरुवार शाम साढ़े छह बजे कच्छ के जखौ तट से टकराया था। लैंडफॉल आधी रात तक चला। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटे रही। बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद शुक्रवार को राजस्थान पहुंच गया है। बाड़मेर और जालोर में आज रेड अलर्ट है और यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। [metaslider id=25498]