Skip to content

लुधियाना में 8.49 करोड़ लूट मामले में सीवरेज के सेप्टिक टैंक से 50 लाख रूपए बरामद , पुलिस को नोट निकालकर धोने पड़े

Rs 50 lakh recovered from sewerage septic tank in 8.49 crore loot case in Ludhiana, police had to take out the notes and wash them
Rs 50 lakh recovered from sewerage septic tank in 8.49 crore loot case in Ludhiana, police had to take out the notes and wash them
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना में ATM कैश कंपनी CMS से हुई 8.49 करोड़ की लूट में पुलिस ने सीवरेज के सेप्टिक टैंक से 500 रुपए के नोट वाले 50 लाख रुपए बरामद किए हैं। लूट की मास्टरमाइंड मनदीप मोना के पार्टनर मनजिंदर मनी ने गांव अब्बूवाल में यह रुपए छिपा रखे थे। उसने इन रुपयों को ईंटों से बांधकर सेप्टिक टैंक में छुपा दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो यह रकम बरामद की गई। पुलिस कर्मचारियों ने सीवरेज से रुपए निकालकर उन्हें पानी में धोकर जब्त किया। मनजिंदर मनी से पुलिस अभी तक डेढ़ करोड़ बरामद कर चुकी है। वह इसी कंपनी में 4 साल से नौकरी कर रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को कोठे हरि सिंह, अगलाड़ लोपे कलां जगराओं से पकड़ा गया। नरिंदर सिंह से पुलिस ने लूट के 25 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके साथ पुलिस फरार मास्टरमाइंड मनदीप कौर के मायके और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ करेगी। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं। कंपनी से जो 5 DVR गायब हुए हैं, वह भी उसी के पास हैं। [metaslider id=25498]