Skip to content

पंजाब सरकार ने जारी की मंत्रियों की नई सीनियोरिटी सूची

2 more toll plazas will be closed in Punjab, CM Mann announced
2 more toll plazas will be closed in Punjab, CM Mann announced
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले अपने मंत्रिमंडल में विस्तार किया था। दो विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी, जबकि एक पुराने मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। अब सरकार ने मंत्रियों की सीनियोरिटी सूची जारी कर दी है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा सीएम भगवंत मान के बाद सबसे सीनियर मंत्री बन गए हैं। इसके बाद अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप धालीवाल, डॉ. बलबीर सिंह, ब्रह्म शंकर जिंपा और लालचंद कटारूचक्क का नाम है। सीनियोरिटी लिस्ट में गुरमीत सिंह खुड्डियां सबसे अंत में हैं। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले खुड्डियां के पास कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशु पालन मछली पालन व डेयरी विकास विभाग और खाद्य प्रसंस्करण विभाग हैं। [metaslider id=25498]