Skip to content

लुधियाना में ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी में लुटेरों ने की सात करोड़ की बड़ी लूट

Robbers looted Rs 7 crore in Ludhiana ATM cash depositing company
Robbers looted Rs 7 crore in Ludhiana ATM cash depositing company
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : लुधियाना से बड़ी वारदात की खबर है। मिली जानकारी अनुसार हथियारबंद दस लुटेरों ने कैश कैरी करने वाली कंपनी सीएमएस के न्यू राजगुरु नगर स्थित दफ्तर में घुस कर सात करोड़ रुपये लूट लिए। वहीँ इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। बता दे लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए। बताया जा रहा है वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और फरार हो गए। [metaslider id=25498]