Skip to content

मशहूर सूफी गायक मास्टर सलीम ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सांसी समाज से मांगी माफी

Famous Sufi singer Master Salim apologizes to Sansi society for his objectionable remarks
Famous Sufi singer Master Salim apologizes to Sansi society for his objectionable remarks
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आपको बता दे सांसी समाज के बारे में गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चर्चा में आए सूफी गायक मास्टर सलीम ने जालंधर शहर में प्रदर्शन होते ही माफी मांग ली है। सांसी समाज ने आज मास्टर सलीम के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर एक के बाहर प्रदर्शन किया और कहा था कि मास्टर सलीम माफी मांग लें नहीं तो वह उनके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। मास्टर सलीम ने किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए प्रदर्शन के दौरान पहले ही सांसी समाज के लोगों को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शन के दौरान मास्टर सलीम का फोन नहीं उठाया। इसके बाद मास्टर सलीम ने अपनी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की और कहा कि यदि उनसे कुछ बोला गया है तो वह माफी मांगते हैं। मास्टर सलीम ने अपने वीडियो मैसेज में कहा है कि उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में कहा था। लेकिन उनकी ऑडियो को इस तरह से पेश किया गया जैसे सारे समाज के बारे में उन्होंने कुछ कहा हो। सलीम ने कहा कि मैं सांसी समाज का बच्चा हूं ​​​​​, सांसी समाज उनकी बहुत इज्जत करता है। वह भी पूरी रिस्पेक्ट करते हैं। यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। सांसी समुदाय के लोगों का कहना है कि मास्टर सलीम का अपने घर में कोई विवाद चल रहा है।उस विवाद में उन्होंने सांसी समुदाय को अपशब्द और गालियां निकाली हैं। उनकी जाति उनकी पहचान है। उनकी जाति के बारे में कोई अपशब्द कहेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। [metaslider id=25498]