Skip to content

पंजाब में किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री करवाया

Farmers made Ladowal toll plaza free in Punjab
Farmers made Ladowal toll plaza free in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर है कि पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल (लुधियाना) को किसानों ने फ्री कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिछले कल किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने टोल प्लाजा पर अपना धरना लगा दिया है। किसान नेताओं का कहना है कि यह धरना अनिश्चितकालीन है। टोल वाहनों के लिए फ्री कर दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक कि उनके नेता गुरनाम सिंह चढूनी और अन्य किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता तब तक लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा और यहां पर किसी भी वाहन की पर्ची नहीं कटने दी जाएगी। [metaslider id=25498]