Skip to content

मशहूर फिल्म एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन, कैंसर का इलाज चल रहा था

Famous film actor Mangal Dhillon passed away, was undergoing treatment for cancer
Famous film actor Mangal Dhillon passed away, was undergoing treatment for cancer
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि मशहूर फिल्म एक्टर मंगल ढिल्लों का रविवार को लुधियाना में निधन हो गया। मंगल ढिल्लों लंबे समय से बीमार थे। एक महीने से उनका लुधियाना के अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इसके बावजूद एक्टर की हालत बिगड़ती चली गई। मुंबई से पत्नी रितू, बेटा नानक और बेटी नानकी के पैतृक गांव नीलों आने के बाद शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ढिल्लो एक्टर के साथ एक लेखक, निर्माता और निर्देशक भी थे। मंगल ढिल्लों का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड तक ले जाने में खास योगदान रहा है। मंगल ढिल्लो ने छोटे गांवों के कई युवाओं को फिल्मी दुनिया तक पहुंचाया। सबसे पहली उनकी फिल्म आखिरी अदालत 1988 में आई थी। मंगल ढिल्लो ने साल 1986 में पहला टीवी सीरियल कथा सागर किया था। इस मशहूर टीवी शो ने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई। अपने करियर में उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे धारावाहिकों में काम किया। [metaslider id=25498]