लुधियाना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में बस स्टैंड के पास कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। मिली जानकारी अनुसार पुलिसकर्मी ने उसे कागजात चेक करवाने के लिए रुकने का इशारा किया था। ड्राइवर ने कार नहीं रोकी तो पुलिस कर्मचारी उसके बोनट पर बैठ गया।
उसके बाद ड्राइवर ने एक दम गाड़ी भगा ली, जिसमें पुलिस कर्मचारी एक साइड होकर अपनी जान बचाई। समय रहते वह साइड नहीं होता तो कार उसके ऊपर से गुजर सकती थी। ;हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने ड्राइवर का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
वहीँ पुलिस कर्मचारी ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया । उसने तुरंत आगे वाले चौक पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। बावजूद इसके ड्राइवर उनके हाथ नहीं आया। मामले की शिकायत अफसरों को दी गई है।
[metaslider id=25498]