पंजाब सरकार तहसीलों में आने वाली मुश्किलों को लेकर उठाने जा रही बड़ा कदम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लैंड रिकार्ड सोसायटी के साथ बैठक की जिसमें प्रदेश की तहसीलों को लेकर कुछ अहम फैसले लिए गए। बता दें कि पंजाब सरकार जल्द ही सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन करने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि आज पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसायटी की बैठक हुई, जिसमें तहसीलों में सुधारों पर चर्चा हुई। हम सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन करने जा रहे हैं और साथ ही हम तहसीलों की कामकाजी भाषा को सरल पंजाबी में करने जा रहे हैं ताकि लोगों को रिकॉर्ड पढ़ने और लिखने में कोई कठिनाई न हो।
[metaslider id=25498]