Skip to content

बड़ी खबर : दिल्ली में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर नाबालिग लड़की की खौफनाक हत्या

Big news: Horrific murder of a minor girl by stabbing her with a knife in Delhi
Big news: Horrific murder of a minor girl by stabbing her with a knife in Delhi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या हुई है। जिसका एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला बताया जा रहा है , जहां साहिल नाम के आरोपी ने एक लड़की पर चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया जिसके बाद घायल लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी के बीच रिलेशन थे , लेकिन रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था और ऐसे में गुस्से में तिलमिलाए साहिल ने उसे गली में रोका और उस पर चाकू और पत्थर से मारना शुरू कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई और मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपित साहिल मौके से फरार हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। [metaslider id=25498]