Skip to content

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत हासिल, राहुल गांधी बोले - कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ, मोहब्बत की दुकानें खुलीं

Congress gets majority in Karnataka assembly elections, Rahul Gandhi said - Market of hatred closed in Karnataka, shops of love opened
Congress gets majority in Karnataka assembly elections, Rahul Gandhi said - Market of hatred closed in Karnataka, shops of love opened
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। वहीँ कांग्रेस के बहुमत हासिल करने के बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया के सामने आए। राहुल ने कहा नमस्कार। बोले- कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। वहीँ राहुल के बयान से पहले दोपहर करीब एक बजे भाजपा ने कर्नाटक में हार स्वीकार कर ली। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा की जाएगी और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे। पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा, "मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था।" कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। [metaslider id=25498]