जालंधर लोकसभा उपचुनाव में AAP पार्टी की ऐतिहासिक जीत, केजरीवाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब
: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सीएम भगवंत मान पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल से मिलने पहुंचे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी।
[metaslider id=25498]