पंजाब में 2 नए मंत्रियों ने ली शपथ , नए मंत्री बने बलकार सिंह को लोकल बॉडी महकमा , खुडि्डयां बने नए कृषिमंत्री
Latest News Alerts
Choose News Alerts
चंडीगढ़ : पंजाब मंत्रिमंडल में आज चौथी बार विस्तार हो गया है। भगवंत मान अपनी कैबिनेट में करतारपुर के विधायक पूर्व DCP बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल कर लिया है। दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नए मंत्री बने बलकार सिंह को लोकल बॉडी महकमा दिया गया है। यह महकमा इंदरबीर सिंह निज्जर के पास था जिन्होंने मंगलवार शाम को ही कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। बलकार सिंह पार्लियामेंट्री अफेयर महकमा भी देखेंगे।
गुरमीत सिंह खुडिड्यां को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, फिशरीज व डेयरी विकास और फूड प्रोसेसिंग जैसे भारी-भरकम मंत्रालय दिए गए हैं। कृषि मंत्रालय अब तक कुलदीप धालीवाल के पास था।
खेल एवं युवा सेवाएं महकमे देख रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें वाटर रिसोर्स, माइनिंग, साइंस टेक्नोलॉजी एवं एन्वार्यमेंट और लैंड एंड वाटर कंजर्वेशन विभाग सौंपे गए हैं।
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर का कद बढ़ाते हुए उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय भी दिया गया है। अब तक ये महकमा कुलदीप धालीवाल के पास था। कुलदीप सिंह धालीवाल अब NRI अफेयर और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय देखेंगे।
[metaslider id=25498]