Skip to content

कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया मर्डर केस में आप नेता गिरफ्तार, थाना न : 1 के बाहर जमकर हंगामा

Big blow to Punjab Congress, former MLA joins BJP
Big blow to Punjab Congress, former MLA joins BJP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : नार्थ हल्का के वार्ड नं: 64 से कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया उर्फ विक्की मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। थाना न: 1 की पुलिस ने राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जिसके बाद नार्थ हल्का से आप नेता के समर्थक भी वहां पहुंच गए। थाना न : 1 के बाहर जमकर हंगामा हुआ । जिसके बाद थाना प्रभारी ने गेट बंद कर दिया। AAP leader arrested in Congress councilor Sushil Kalia's murder case जिसके चलते नार्थ हल्का के अन्तर्गत पड़ते थाना नं: 8 और थाना नं: 3 के प्रभारी भी अपनी फोर्स के साथ पहुंच चुके हैं जबकि सी.आर.पी.एफ. की फोर्स भी लगा दी गई है। आप को बात दे की ग्रांट घोटाले में विक्की कालिया की आखिरी लोकेशन पुलिस को हिमाचल की भरवाई से मिली थी।इस दौरान विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, अश्विनी, विनोद सभी निवासी भगत सिंह कालोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे। जिसकी जांच चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस मामले की पूछताछ को लेकर पुलिस ने राजकुमार शर्मा को थाने ले गई है।बता दें कि नार्थ हल्का के विधायक जूनियर अवतार हेनरी बावा ने अपने उत्तरी हलके में 6 वेलफेयर सोसायटियों को 10-10 लाख की ग्रांट जारी की थी। लेकिन जो ग्रांट जारी हुई थी मौजूदा सरकार ने इसकी एडीसी से जांच करवाई। [metaslider id=25498]