Skip to content

Twitter : अब ट्विटर पर खबर पढ़ने के लिए भी देने होंगे पैसे

Now you will have to pay for reading news on Twitter
Now you will have to pay for reading news on Twitter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क अब आम यूजर्स से भी पैसे वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर अगले महीने से प्लेटफॉर्म पर खबर या लेख पढ़ने के लिए यूजर्स से शुल्क लेने की अनुमति देगा। मस्क का कहना है कि जो यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे, उन्हें लेख पढ़ने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। बता दें कि हाल ही में मस्क ने ट्विटर से फ्री वाले ब्लू टिक की छुट्टी कर दी गई है। बता दे कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने अपने ट्विटर पर नई घोषणा की है। एलन मस्क ने इसे मीडिया संगठनों और जनता दोनों के लिए जीत बताया है। उन्होंने लिखा," अगले महीने से प्लेटफार्म मीडिया पब्लिशर को लेख के आधार पर प्रति क्लिक यूजर्स से शुल्क लेने की अनुमति देगा। यह उन यूजर्स के लिए होगा जो मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे, जब वे कभी-कभार लेख पढ़ना चाहते हैं तो प्रति लेख अधिक कीमत चुकानी होगी। [metaslider id=25498]