Skip to content

बड़ी खबर : लुधियाना में गैस लीकेज से 11 लोगों की मौत , मृतकों में 2 बच्चे, 5 महिलाएं शामिल

Big news: 11 people died due to gas leakage in Ludhiana, 2 children, 5 women were among the dead.
Big news: 11 people died due to gas leakage in Ludhiana, 2 children, 5 women were among the dead.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : लुधियाना से बड़ी खबर है कि यहां रविवार सुबह गैस लीकेज से 11 लोगों की मौत हो गई है । मिली जानकारी अनुसार मृतकों में 5 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत 2 बच्चे शामिल हैं। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में बने मिल्क बूथ में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश भी हो गए। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ खुला हुआ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया। रिहायशी इलाके में बनी इस बिल्डिंग के 300 मीटर के दायरे कई लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। आसपास के घरों और ढाबों के लोग भी बेहोश हुए हैं। प्रशासन ने ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि घटना वाली इमारत से सभी लोगों को निकाला जा चुका है। हादसे के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा- लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखदायी है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। [metaslider id=25498]