Skip to content

देश में कोरोना केसों में बढ़ोतरी , 24 घंटे में 5353 मामले आये सामने

Central government issued advisory after the new variant of Corona JN.1 appeared
Central government issued advisory after the new variant of Corona JN.1 appeared
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि देश में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान 13 लोगों की जान गई। इनमें कर्नाटक-महाराष्ट्र में दो-दो और केरल-पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। केरल ने सात पुरानी मौतों को भी सूची में अपडेट कराया। देश में अब तक पांच लाख 30 हजार 929 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार के इम्पॉवर्ड ग्रुप एक की बैठक में इन्साकॉग ने कहा कि देश में 38 फीसदी संक्रमण प्रसार के पीछे वायरस का नया स्वरूप जिम्मेदार है। इन्साकॉग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और नीति आयोग के शीर्ष अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें बताया गया कि ओमिक्रॉन और इसके उप स्वरूप देश में प्रमुख रूप से बने हुए हैं। इसके चलते संक्रमण दर में इजाफा हुआ है विशेष रूप से देश के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में देखा गया है। [metaslider id=25498]