Skip to content

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप

Film actress Ameesha Patel accused of cheating
Film actress Ameesha Patel accused of cheating
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
बॉलीवुड न्यूज़ : खबर है कि गदर फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किलों में फंस गईं हैं। जानकारी मिली है कि रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकाने के मामले में वारंट जारी किया है। बता दे इससे पहले मामले में अदालत ने अमीषा को समन भेजा था, लेकिन जब वह कोर्ट नहीं पहुंची तो अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। वहीँ मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। बता दे अजय कुमार सिंह नाम के एक शख्स ने 17 नवंबर 2018 को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि म्यूजिक एलबम और फिल्मों के नाम पर अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ने उससे पैसे लिए थे, इसके बावजूद अभी तक फिल्म और एलबम नहीं बन सकी है। अजय का आरोप है कि अमीषा ने फिल्म देसी मैजिक नाम के उससे 2.5 करोड़ रुपए लिए थे, जिसे अमीषा ने वापस नहीं किया। बता दे जब 2018 में फिल्म देसी मैजिक नहीं बनी, तो अजय ने अमीषा से अपने पैसों की मांग की। लंबे इंतजार के बाद अमीषा ने अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय ने अमीषा और उनके मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। [metaslider id=25498]