Skip to content

अमेरिका जाने वालों के लिए अच्छी खबर , अमेरिका इस साल भारतीयों को 10 लाख से अधिक वीजा देने की तैयारी में !

America is preparing to give more than 1 million visas to Indians this year.
America is preparing to give more than 1 million visas to Indians this year.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
वाशिंगटन : अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि अमेरिका इस साल भारतीयों को 10 लाख से अधिक वीजा जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बता दे बाइडन प्रशासन में दक्षिण एशिया के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने भरोसा दिया कि बाइडन प्रशासन उन सभी भारतीयों के लिए छात्र वीजा की प्रक्रिया को इस गर्मी में पूरा कर देगा, जिनके विद्यालय सितंबर से शुरू होने हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने इस सप्ताह कहा कि वे कार्य वीजा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। गौरतलब है कि भारत के IT पेशेवरों के बीच एच-1बी और एल वीजा की काफी मांग है। एच-1बी वीजा गैर-अप्रवासी वीजा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को खास विशेषज्ञता वाले पेशेवरों में विदेशी कामगारों की भर्ती करने की अनुमति मिलती है।प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर करती हैं. लू ने कहा, ‘हम इस साल दस लाख से अधिक वीजा जारी करने के रास्ते पर हैं. यह हमारे लिए रिकॉर्ड संख्या है. [metaslider id=25498]