Skip to content

ईद के अवसर पर पंजाब के CM भगवंत मान पहुंचे जालंधर

Punjab CM Bhagwant Mann arrives in Jalandhar on the occasion of Eid
Punjab CM Bhagwant Mann arrives in Jalandhar on the occasion of Eid
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पंजाब के CM भगवंत मान आज ईद के अवसर पर जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। यहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाया और उन्हें इस मुबारक दिन की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ इस अवसर पर जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के प्रत्याशी सुशील रिंकू और विधायक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का गुलाब देवी ईदगाह में आने पर मुस्लिम समुदाय ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ईद पर अल्लाह का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खुदा सभी को अपनी बेशुमार रहमतें और खुशियां बख्शीश करे। मुख्यमंत्री मान ने कहा ईद के अवसर पर उन्होंने पंजाब के साथ-साथ विश्वभर में शांति की दुआ की है। खुदा से दुआ की है कि वह उन्हें बल बख्शे कि वह लोगों की सेवा कर सकें और पंजाब को फिर से रंगला बना सकें। [metaslider id=25498]