Skip to content

डिब्रगढ़ जेल क्यों भेजे गए अमृतपाल के साथी ?

Why were Amritpal's companions sent to Dibragarh Jail?
Why were Amritpal's companions sent to Dibragarh Jail?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान पंजाब पुलिस ने उसके पांच साथियों को असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेज दिया है। बता दे अब तक 207 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया । बता दे पंजाब में सवाल उठा रहा था अमृतपाल के साथियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल क्यों भेजा जा रहा है? . अब खुफिया रिपोर्ट से इसके पीछे की वजह का खुलासा हो गया है। मिली जानकारी मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को एक अहम इनपुट दिया था। इनपुट के मुताबिक अगर इन्हें पंजाब में रखा जाता है तो जेल ब्रेक कांड हो सकता था। खुफिया रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि अजनाला जैसी घटना को दोबारा भी अंजाम दिया जा सकता है। यही वजह है कि मुख्य पांच आरोपियों को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पंजाब पुलिस ने दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, भगवंत सिंह प्रधानमंत्री बाजेका और हरजीत सिंह शामिल है। इन सभी पर आरोप है कि ये माहौल खराब कर सकते थे। वहीं पकड़े गए कुछ लोगों के परिवारों का कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों को बेवजह जेलों में बंद किया है। बता दें कि 23 फरवरी को अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया था। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस को अमृतपाल के एक साथी को छोड़ना पड़ा था। [metaslider id=25498]