Skip to content

CAR PRICE HIKE : 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी कई कंपनियों की गाड़ियां

CAR PRICE HIKE: Vehicles of many companies will become expensive from April 1
CAR PRICE HIKE: Vehicles of many companies will become expensive from April 1
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : अहम् खबर है कि अप्रैल में कार खरीदने वालों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। बता दे कि 1 अप्रैल से कई कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को ऐलान किया है कि 1 अप्रैल, 2023 से कंपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी करने जा रही है। इस बढ़ोतरी के पीछे कारों की लागत कास्ट में बढ़ोतरी का हवाला दिया गया है। आपको बता दे कि केवल मारुति ही नहीं बल्कि टाटा, मर्सिडीज-बेंज , बीएमडब्ल्यू , टोयोटा और ऑडी कई कंपनियों ने अपनी कार कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। इन सभी कंपनियों की कारें 1 अप्रैल से महंगी होने वाली है। [metaslider id=25498]