Skip to content

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा विधानसभा में बजट पेश, विद्यार्थियों को मिलेगा ख़ास तोहफा .. पढ़ें और भी बड़े ऐलान

Punjab's Bhagwant Mann government presented the budget in the assembly, students will get a special gift .. read more big announcements
Punjab's Bhagwant Mann government presented the budget in the assembly, students will get a special gift .. read more big announcements
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा 10 मार्च यानि आज विधानसभा में बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1,96,462 करोड़ रुपए का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में प्रभावी पूंजीगत बजट व्यय में 22 % की वृद्धि हुई है। बजट भाषण दौरान के पंजाब के सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खास योजना रखी गई है। अगर इस कक्षा का कोई बच्चा अच्छा Idea देता है तो उसे 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लुधियाना, फाजिल्का, तरनतारन, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर में 33 सार्वजनिक माइनिंग साइट शुरू की जाएंगी। जल्द ही 117 माइनिंग साइट शुरू की जाएंगी बता दे वित्त मंत्री हरपाल चीमा के बजट के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। जिस पर स्पीकर ने कहा कि बजट अभी पढ़ा जा रहा है। इस पर बहस का समय दिया जाएगा। पढ़ें बजट में किए जा रहे कुछ बड़े ऐलान :- द ग्रीन पंजाब मिशन के लिए 31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।खेलों के लिए 258 करोड़ रुपए। परिवार व सेहत विभाग के लिए 4781 करोड़ का बजट। होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का ऐलान। बरनाला में नया नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव। SC विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 60 करोड़।स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 200 करोड़ रुपए। Milkfed और Markfed को 100 करोड़ की मदद। बिजली सब्सिडी के लिए 9331 करोड़। कृषि और किसान भलाई के लिए 13, 888 करोड़, 20 % की वृद्धि। पंजाब की मान सरकार ने दी 26,797 नौकरियां। पंजाब में 90 फीसदी बिजली बिल जीरो आ रहा। 9 महीने में 10 लाख लोगों का मोहल्ला क्लीनिक में इलाज हुआ। [metaslider id=25498]