दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 17 मार्च तक ED की रिमांड में भेजे गए
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सात दिनों के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब 17 मार्च तक सिसोदिया ईडी की रिमांड पर रहेंगे। मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर कोर्ट में अब 21 मार्च को सुनवाई होगी। बता दे ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने अदालत परिसर के बाहर धरना दिया और मनीष सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
[metaslider id=25498]