Skip to content

पंजाब पुलिस शादियों में बजाएगी बैंड, अब आप भी करवा सकता है बुकिंग

Punjab Police will play band in weddings, now you can also get booking done
Punjab Police will play band in weddings, now you can also get booking done
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के बैंड आपको गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व सरकारी कार्यक्रम में गूंजते सुनाई देते होंगे पर किसी घरेलू समागम या विवाह फंक्शन में भी पंजाब पुलिस का बैंड की आवाज सुनाई दे तो आप हैरान हो जायेगे। पर अब मुक्तसर पुलिस की और से अब शहरवासियों के घरों समागम में मुक्तसर पुलिस का बैंड बुक करवाने की बात कही है। [metaslider id=1461] अब कोई भी सरकारी या निजी व्यक्ति पुलिस का बैंड बुक करवा सकता है। पुलिस विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में सरकारी कर्मचारियों के लिए 1 घंटे की बुकिंग के लिए 5 हजार रुपये चार्ज रखा गया है। जबकि प्राइवेट कर्मचारियों व आम लोगों के लिए अब यह बैंड 1 घंटे की बुकिंग के लिए 7 हजार रुपये चार्ज रखा गया है। यही नहीं प्रति घंटा के हिसाब से सरकारी कर्मियों से 2500 रुपये तथा आम लोगों से 3500 रुपये चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन से समारोह स्थल तक जाने के लिए गाड़ी का खर्च 80 रुपये प्रति किलोमीटर भी वसूला जाएगा। बैंड बुकिंग करवाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस लाइन के अलावा मोबाइल नंबर 80549-42100 पर संपर्क किया जा सकता है। [metaslider id=25498]