Skip to content

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में मोहाली में तलवारें लेकर सड़कों पर उतरे निहंग, पंजाब में कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

In protest against the arrest of Amritpal Singh, Nihangs took to the streets with swords in Mohali, Section 144 was imposed in many districts of Punjab.
In protest against the arrest of Amritpal Singh, Nihangs took to the streets with swords in Mohali, Section 144 was imposed in many districts of Punjab.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : बड़ी खबर मिल रही है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथियों को पंजाब पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है यह गिरफ्तारियां अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में की गईं। मिली जानकारी अनुसार अमृतपाल के 6 साथियों को शनिवार दोपहर जालंधर से मोगा की तरफ जाते समय पकड़ा गया। पुलिस की करीब 100 गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटा पीछा करने के बाद अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से पकड़ लिया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। 2 लोगों को अमृतसर और एक को मोगा में उसके खेतों से गिरफ्तार किया गया। वहीँ माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेगी। वहीँ समूचे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। हालांकि इसकी वजह 19 और 20 मार्च को अमृतसर में होने वाला G20 देशों का सम्मेलन बताया जा रहा है। वहीँ बड़ी जानकारी मिल रही है अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में मोहाली में प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर लगे इंसाफ मोर्चा में मौजूद लगभग 150 निहंग नंगी तलवारें और डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। जिसके बाद यहां रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के अलावा बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर भी तैनात कर दिया गया। [metaslider id=25498]