Skip to content

शुरुआती दौर में पॉकेट मनी के लिए कपिल शर्मा ने PCO बूथ पर भी काम किया , आज करोड़ो रुपए टैक्स देते है

In the initial phase, Kapil Sharma also worked at the PCO booth for pocket money, today he pays crores of rupees in tax.
In the initial phase, Kapil Sharma also worked at the PCO booth for pocket money, today he pays crores of rupees in tax.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
एंटरटेनमेंट डेस्क : आपको बता दे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा देश के उन चुनिंदा सेलिब्रिटीज में से हैं जो करोड़ों रुपए टैक्स भरते हैं। हालांकि कपिल की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए थी। शुरुआती दौर में कपिल पोकेट मनी के लिए एक PCO बूथ पर भी काम करते थे। वहीं से उन्हें 500 रुपए की कमाई होती थी। इसके बाद उन्होंने 14 साल की उम्र में एक फैक्ट्री में भी नौकरी की थी, वहां से उन्हें हर महीने 900 रुपए मिला करते थे। कपिल शर्मा का कहना है कि वो अपने खर्चे खुद चलाना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसी छोटी-मोटी कई नौकरियां कीं। कपिल ने curly tales से पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा, 'मैंने बहुत से छोटे-छोटे काम किए हैं। दसवीं की परीक्षा देने के बाद मैं एक कपड़ा मिल में काम करने लगा था। हालांकि घर से काम करने का कोई प्रेशर नहीं था, इसलिए कमाई में मिले पैसों से म्यूजिक सिस्टम या मां के लिए गिफ्ट्स खरीद लेता था।' कपिल का कहना है कि उन्होंने कम उम्र में इसलिए कमाई करनी शुरू कर दी क्योंकि उन्हें घर से पैसे मांगने पर शर्म आती थी।' वहीँ अगर आज के समय की बात करें तो कपिल शर्मा एक साल में 15 करोड़ रुपए इनकम टैक्स भरते हैं। उन्होंने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो; के एक एपिसोड के दौरान ये बात बताई थी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में साझेदारी के लिए हमें टैक्स भरते रहना चाहिए। कपिल की फीस की बात करें तो वो एक एपिसोड के लिए 50 लाख लेते हैं। साथ ही फिल्मों और एड से भी उनकी काफी ज्यादा कमाई होती है। [metaslider id=25498]