Skip to content

RBI ने रेपो रेट में 0.25% का किया इजाफा, अब लोन की EMI ज्यादा चुकानी होगी

RBI increased the repo rate by 0.25%, now the loan EMI will have to be paid more
RBI increased the repo rate by 0.25%, now the loan EMI will have to be paid more
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने झटका देते हुए बुधवार को रेपो रेट में 0.25% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और अब आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। हालांकि FD पर अब ज्यादा ब्याज दरें मिलेंगी। बता दे 1 अगस्‍त 2018 के बाद रेपो रेट की यह सबसे ऊंची दर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद MPC की यह पहली बैठक है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों से जुड़ी घोषणा की।बता दे इससे पहले दिसंबर में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़ाकर 6.25% किया गया था। [metaslider id=25498]