Skip to content

कोर्ट में घुसा तेंदुआ, 3 लोगों को किया जख्मी , वकीलों ने भागकर बचाई जान

Leopard entered the court, injured 3 people, lawyers saved their lives by running away
Leopard entered the court, injured 3 people, lawyers saved their lives by running away
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
गाजियाबाद : बड़ी खबर है कि गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर को अचानक एक तेंदुआ घुस गया। मिली जानकारी अनुसार उसने पुरानी बिल्डिंग के पास एक वकील और जूता पॉलिश करने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। जूता पॉलिश करने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ घुसते ही कोर्ट रूम में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। वहीँ वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है तेंदुए के हमले में एक सिपाही, एक ‌‌वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए हैं।" घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। [metaslider id=25498]