नवजोत सिद्धू के बयान का विरोध करने वाले हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या
Latest News Alerts
Choose News Alerts
अमृतसर : खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू के चुनावों से पहले पैंट गीली करने वाले बयान का विरोध करने वाले अमृतसर में तैनात कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने सोमवार देर शाम अचानक सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी अनुसार चौकी श्री गुरु तेग बहादुर नगर के अंतर्गत आते पुलिस क्वार्टर में ही संदीप कुमार रह रहा था। शाम ही बाहर से किसी ने उसका शव पंखे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गवाहों की हाजिरी में संदीप के शव को नीचे उतारा गया। वहीँ पुलिस का कहना है कि बीते काफी समय से संदीप कुमार सस्पेंड चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनकी जॉब पर वापसी हुई थी। उन्हें क्या परेशानी थी, इसके बारे में अधिक जानकारी अभी सांझा नहीं की जा सकती।
[metaslider id=25498]