Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब में 30 जगहों पर NIA की रेड, हथियारों की तस्करी को लेकर गैंगस्टर के ठिकानों पर दबिश

Big news: NIA raids at 30 places in Punjab, raids on gangster hideouts for arms smuggling
Big news: NIA raids at 30 places in Punjab, raids on gangster hideouts for arms smuggling
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : बड़ी खबर है कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब सहित उत्तर व मध्य भारत में गैंगस्टरों के खिलाफ दर्ज मामलों के अंतर्गत रेड की है। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कुल 8 राज्यों में NIA की तरफ से यह कार्रवाई की जा रही है। पंजाब में 30 ठिकानों पर यह रेड की गयी है।NIA ने पंजाब में कनाडा में बैठ आतंक फैला रहे लखबीर लंडा के अलावा गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। तरनतारन, फिरोजपुर के अलावा मालवा के कुछ शहरों में NIA ने दबिश दी है। इसके अलावा पंजाब में NIA की टीमें गिद्दड़बाहा में जांच के लिए पहुंची। वहीं दूसरी तरफ बठिंडा में भी टीम ने रेड की। फिलहाल अधिकारी इस बारे में कोई भी अधिक जानकारी सांझा नहीं कर रहे हैं। [metaslider id=25498]