Skip to content

SAD NEWS : पंजाब से कनाडा गए 23 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत

SAD NEWS: 23 year old youth who went to Canada from Punjab died in a road accident
SAD NEWS: 23 year old youth who went to Canada from Punjab died in a road accident
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] फ़िरोज़पुर : दुखद खबर है कि पंजाब के फिरोजपुर से कनाडा गए 23 साल के युवक नरिंदर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मध्यवर्गी परिवार के नरिंदर सिंह अपने माता-पिता की आर्थिक मदद के लिए विदेश गए थे, लेकिन 4 जनवरी को उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। अब उनके दोस्त शव को भारत भिजवाने के लिए फंड इकट्‌ठा करने की कोशिश में जुटे हैं। नरिंदर सिंह मूल रूप से फिरोजपुर के जीरा के रहने वाले थे। 2019 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। उन्होंने कैंब्रिज ओंटारिया के कॉन्स्टोगा कॉलेज से हाई स्कूल डिप्लोमा किया था। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद ही उन्हें कुछ महीने पहले वर्क परमिट मिला था। नरिंदर को वर्क परमिट मिलने के बाद परिवार भी खुशा था कि उनकी आर्थिक तंगी दूर होगी और उनका बेटा भी पैरों पर खड़ा हो पाएगा। लेकिन यह खुशी अधिक समय तक नहीं रही। [metaslider id=25498]