Skip to content

लुधियाना में चलती कार में अचानक लगी आग, 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Sudden fire broke out in a moving car in Ludhiana, 5 people were evacuated safely
Sudden fire broke out in a moving car in Ludhiana, 5 people were evacuated safely
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में रविवार को चंडीगढ़ रोड पर अचानक चलती कार में आग लग गई। वहीँ आसपास के लोगों ने कार सवार 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी थी, लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार चंडीगढ़ रोड से समराला चौक की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही अचानक आग की लपटें निकलने लगी। कार के ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं लगा, उससे पहले ही कार में आग फैल गई। कार में आग लगी देख दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोगों ने पानी की बाल्टियां आदि का इस्तेमाल करके आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। [metaslider id=25498]