शादी की पार्टी बदली मातम में , स्टेज पर वरमाला पहनाते हुए दुल्हन की हुई मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
लखनऊ : एक दुखद खबर सामने आई है कि यूपी के लखनऊ में शादी की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब स्टेज पर आई दुल्हन की अचानक मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार दुल्हन का नाम शिवांगी है। बताया जा रहा है स्टेज पर वरमाला डालने के बाद अचानक चक्कर खाकर दुल्हन गिर पड़ी। जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात लखनऊ के भदवाना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। वहीँ वरमाला पहनाने के बाद शिंवागी अचानक स्टेज पर गिर पड़ी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी । दुल्हन की मौत के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी से 15-20 दिन पहले तबीयत खराब थी। तब डॉक्टर ने शिवांगी का ब्लड प्रेशर लो बताया था। एक हफ्ते पहले वह ठीक हुई थी। इसके बाद अचानक शादी के दिन भी उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गयी ।
[metaslider id=25498]