Skip to content

जालंधर के रैणक बाजार में घुसा जंगली सांभर , काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा

Wild sambar entered Jalandhar's Rainak bazar
Wild sambar entered Jalandhar's Rainak bazar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : आज महनगर जालंधर में एक जंगली सांभर भटक कर पहुंच गया। सांभर शहर के बीच में स्थित सबसे तंग गलियों वाले रैणक बाजार में भटकता हुआ पहुंचा। वहीँ सुबह जब लोगों ने सांभर को देखा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आई। भीड़ को देखकर सांभर सहम गया और एक गली में दुबक कर बैठ गया। सांभर के बज़ार में घुसने के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। साथ ही लोगों ने इस बारे में इलाके के पार्षद शौरी चड्ढा को भी सूचना दी। पार्षद शैरी तुरंत अपने समर्थकों के साथ सांभर को बचाने के लिए रस्सियों का जाल लेकर मौके पर पहुंचे। सांभर कई बार जाल डाला गया। लेकिन सांभर पकड़ में नहीं आया। इस दौरान सांभर ने एक युवक पर भी छलांग लगाई जिससे युवक निचे गिर गया। काफी मशक्कत के बाद सांभर को काबू किया गया। सांभर को जाल और रस्सियों के साथ बांध कर कर रेस्क्यू कर वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ पशु औषधालय में ले गए। [metaslider id=25498]