Skip to content

पंजाब में भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

BJP released the list of 6 candidates from Punjab in view of Lok Sabha elections, Sushil Rinku, Ravneet Bittu and Hansraj Hans got tickets.
BJP released the list of 6 candidates from Punjab in view of Lok Sabha elections, Sushil Rinku, Ravneet Bittu and Hansraj Hans got tickets.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : पंजाब में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मेंबर बनाया गया है। पार्टी ने बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। [metaslider id=25498]