NIA की बड़ी कार्यवाही , लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
लुधियाना : बड़ी खबर है कि NIA को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी अनुसार लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके के मुख्यारोपी हरप्रीत सिंह को NIA ने कुआलालंपुर से वापस भारत आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी पर NIA ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट तक जारी है। वहीं उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आतंकी हरप्रीत सिंह ने विशेष रूप से निर्मित IED की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके सहयोगी आतंकियों ने भारत भेजा था। बता दें कि आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी अमृतसर का रहने वाला है। बता दे कि लुधियाना की जिला अदालत में हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके में 1 आदमी की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे।
[metaslider id=25498]